फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबादकी टीम ने मोबाइल वैन की गुणवत्ता परखी

विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर एंबुलेंस का आडिट करते सवास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एनएचएम की ओर से संचालित नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट(एनएमएमयू) एंबुलेंस का रविवार को हैदराबाद की टीम ने निरीक्षण किया। एंबुलेंस में लैब के उपकरण के साथ कर्मचारियों की सक्रियता भी परखी।
विज्ञापन

जिले में नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट(एनएमएमयू) की दो एंबुलेंस चल रही हैं। एंबुलेंस में जांच लैब के साथ डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की तैनाती है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में जहां अस्पताल की सुविधा नहीं है, वहां एंबुलेंस भेजकर मरीजों की जांच के साथ उन्हें दवाई वितरित की जाती है। एनएचएम मुख्यालय लखनऊ से क्वालिटी ऑडीटर अभय प्रताप सिंह, हैदराबाद से फ्लीट हेड अजय बाबू ने रविवार को यहां आकर दोनों एंबुलेंस को रोडवेज बस स्टेशन पर बुलाया।
वहां डिस्ट्रिक्ट सुपर वाइजर अनूप सिंह चौहान से जानकारी ली। इसके एंबुलेंस में लैब उपकरणों की स्थिति देखी। टीम को बताया गया कि लैब में हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया आदि की जांचें की जा रही हैं। ईसीजी मशीन भी सही काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें