फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन महीने से ठप मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को संकट

Sun, 26 Oct 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ व बारिश के चलते तीन माह से मनरेगा के तहत चलने वाले विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। बाढ़ समाप्त होने के बाद भी खेतों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

इसके कारण 81 ग्राम पंचायतों में से करीब 75 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। विकास खंड राजेपुर में गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने के कारण 81 ग्राम पंचायतों में मनरेगा काम बंद हो गया था। इस कारण मनरेगा जाॅब कार्ड धारकों को तीन माह से काम नहीं मिल पा रहा है।
मनरेगा से जुड़े जॉब कार्ड धारक ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह से काम न मिलने के कारण परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराता जा रहा है। घरों व खेतों में बाढ़ का पानी भरा रहने से सब कुछ बर्बाद हो गया। बाढ़ के कारण काम करने के लिए कही नहीं जा सके।
विज्ञापन

खेतों में अभी भी पानी भरा होने से मनरेगा का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके चलते करीब 14 हजार से अधिक जाॅब कार्ड धारक काम से वंचित है। एपीओ राशिद अली का कहना है कि बाढ़ के कारण काम बंद था। बाढ़ समाप्त हो गई है।
जिन ग्राम पंचायतों के खेतों में भरा पानी सूख चुका है। उन ग्राम पंचायतों में काम शुरू कराए जाने के किए रोजगार सेवकों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह में कई ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें