फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का जेल में इलाज नहीं, प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर: धर्मेंद्र यादव

Tue, 21 Jan 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार के बाहर बातचीत करते सांसद धर्मेंद्र यादव।  - फोटो : केंद्रीय कारागार के बाहर बातचीत करते सांसद धर्मेंद्र यादव।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जेल में बंद पूर्व सांसद और फूलपुर के विधायक रमाकांत यादव को प्रोटोकाल नहीं मिल रहा है। उनके दांत में काफी दिक्कत है। इलाज के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। यह एन्काउंटर और बुलडोजर की सरकार हैै। प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सेंट्रल जेल में करीब 50 मिनट तक रुके। उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और रमाकांत यादव की पैरवी कर रहे सपा नेता भी थे। जेल से बाहर आने पर सांसद ने कहा कि रमाकांत बड़े नेता हैं। उन्हें जेल में प्रोटोकाल नहीं मिल रहा है। दांत में दर्द है, मगर सही से इलाज भी नहीं है। खानपान में भी परेशानी पैदा की जा रही है। अदालत पर भरोसा है।
अधिकांश मुकदमों में जमानत हो चुकी है। एक सवाल पर कहा कि यह बुलडोजर और एन्काउंटर की सरकार है। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बुलडोजर पर अंकुश लगा है। शामली में हुए एनकाउंटर की जानकारी नहीं है। प्रदेश भर में फर्जी एनकाउंटर चल रहे हैं। सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था सही करने पर नहीं बल्कि विपक्षियों को सताने पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक महिलाओं पर अपराध हो रहे हैं। यह क्राइम ब्यूरो के डाटा से खुलासा होता है। मोहम्मदाबाद में फर्जी तरीके से बाइक मिस्त्री पर तमंचा लगाने के सवाल पर कहा कि यह एक मामला नहीं है। प्रदेश भर में निर्दोषों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उनके साथ डॉ. नवल किशोर शाक्य, महासचिव इलियास मंसूरी, डॉ. जितेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें