फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पर्यटन मंत्री के कार्यक्रम में मंच पर गश खाकर गिरे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। भोजपुर स्थित गेस्टहाउस में बृहस्पतिवार दोपहर हुए कार्यक्रम में भाषण देने के बाद विधायक गश खाकर गिर पड़े। सीएमओ ने तत्काल सीपीआर दी। बाद में लोहिया अस्पताल में उनका परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


गेस्टहाउस में केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर कार्यशाला व गोष्ठी हुई। भाजपा के अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने दस मिनट तक प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव व इसके लाभ के बारे में बताया। इसके बाद अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए पीछे हटे तभी उनके पैर लड़खड़ाने लगे। लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया पर वह मंच पर गिर पड़े। पसीने से तरबतर हो गए और उनकी जीभ लड़खड़ा रही थी। सामने बैठे लोग चिल्लाने लगे कि विधायक जी को क्या हो गया। प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, डीएम डाॅ. अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह व अन्य अधिकारी कुर्सियों से खड़े हो गए। सामने से भी लोग मंच पर पहुंचे। विधायक को कुर्सियों के पीछे लिटाया गया। वहां मौजूद सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सीपीआर दिया। डिप्टी सीएमओ आरसी माथुर भी लगे रहे। इस दौरान माइक संभाल रहे बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह माइक से एम्बुलेंस व स्ट्रेचर लाने की बात बार-बार कह रहे थे। सात-आठ मिनट बाद विधायक की तबीयत में सुधार हुआ। उन्हें पीछे ही कुर्सी पर बिठाया गया। डीडीओ श्यामकुमार तिवारी ने मंच से लोगों को जानकारी दी कि विधायक ठीक हैं। इसके बाद लोग सहज हुए। फिर पर्यटन मंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया। इसी दौरान विधायक पैदल ही सभागार से अपनी कार में बैठने के लिए आगे बढ़े।
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय विधायक के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी जांच की गई। 153-94 बीपी निकला, शुगर लेवल 251 था। सीटी स्कैन किया गया, जो सामान्य निकला। विधायक के बेटे संदीप शाक्य ने बताया कि गर्मी की वजह से चक्कर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें