फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापता भाई कानपुर में मिला, ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर

Wed, 26 Feb 2025 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से लापता सीए भाई कानपुर में बदहवास हालत में मिला। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी गौरव वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उनके छोटे भाई चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) सौरभ सोनी की शादी 23 नवंबर 2019 को आदर्श विवाह के रूप में हुआ था। उसके ससुर ने यह शादी लड़की की बिना पसंद से कर दी थी। शुरू से ही वह सौरभ को पति के रूप में स्वीकार नहीं कर रही थी। शादी के चार साल बाद उसने बेटी त्रिशा को जन्म दिया।
ससुरालीजन समझाने की बजाय उसका सहयोग करते। परेशान भाई 14 फरवरी 2025 को सुबह मोबाइल लैपटॉप लेकर बिना बताए चला गया। खोजबीन पर पता नहीं चला। 23 फरवरी को बहनोई के मोबाइल पर मैसेज करके कहा कि भैया मम्मी-पापा व बेटी त्रिशा का खयाल रखना। इससे घबराकर वह परिवार के साथ कानपुर रिश्तेदारों को सूचना देकर कल्याणपुर पहुंचा।
विज्ञापन

रावतपुर रेलवे स्टेशन पर पटरी के किनारे विक्षिप्त अवस्था में पड़ा मिला। उसकी हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवा दिया है। गौरव ने सौरभ की पत्नी, पिता, मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें