फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डग्गामारी कर रहीं चार स्लीपर बसें सीज, लगाया जुर्माना

Wed, 26 Feb 2025 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी पकड़ी गई स्लीपर बसें। - फोटो : रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी पकड़ी गई स्लीपर बसें।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डग्गामारी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन ने चार स्लीपर बसों को पकड़ लिया। चारों बसों को सीज कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर डग्गामारी कर रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बुधवार सुबह मसेनी चौराहा के पास एक स्लीपर बस पकड़ी। बस में कुछ सवारियां थी। उनको उतारकर बस को सीज कर दिया गया। बस पर 52 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
वहीं शाम को भी दो स्लीपर बसों को पकड़ लिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि मंगलवार सुबह भी फतेहगढ़ के जिला जेल रोड पर एक स्लीपर बस को पकड़ा गया था। इस बस पर 73 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी पकड़ी गई बसों को सीज कर रोडवेज बस अड्डा पर खड़ा कराया गया है। बताया कि डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन



अपराध संक्षेप:::
चोरी के मामले में तीन को भेजा जेल

कंपिल। 20 फरवरी की रात थाना क्षेत्र के गांव समाउद्दीनपुर में मुस्तफा मस्जिद की गोलक से चोर चोरी कर ले गए थे। आरिफ हुसैन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रकाश में आए अली अहमद पुत्र नामे अली, मोहम्मद हनीफ पुत्र स्व. नजीर अहमद और सोहेब पुत्र शहजादे खां निवासी थाना गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मस्जिद की दानपेटी काटकर चोरी की थी। अली अहमद तथा सोहेब ने 60-60 हजार व मोहम्मद हनीफ ने एक लाख रुपये लिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें