फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस बनकर घर में घुसे बदमाश, नकदी-जेवर लेकर हुए फरार

Wed, 26 Feb 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पीड़ित महिला सरला देवी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : पीड़ित महिला सरला देवी से पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने खुद को पुलिस का सीओ बताकर तलाशी लेने की बात कहकर नकदी और जेवरों का बक्सा लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन



मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के रामपुर जोगराज की निवासी सरला देवी पत्नी स्वर्गीय सुदेश, अपने घर में बेटी मोना के साथ सो रही थी। तभी तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। पीड़ित सरला देवी ने बताया कि दो बदमाशों ने सीने पर तमंचा रख दिया और दूसरे कमरे में रखा बक्सा ले जाने लगे।
सरला देवी चिल्लाई तो बदमाश ने हवाई फायर कर दिया और कहा मैं पुलिस में सीओ हूं, घर की तलाशी ले रहा हूं। वारदात के दौरान एक बदमाश गेट पर खड़ा रहा। सरला देवी ने बताया कि बक्से में सोने-चांदी के जेवर समेत 30 हजार नकद लेकर बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मौके पर जाकर छानबीन की गई है। फायरिंग की घटना नहीं हुई है। चोरों ने बक्सा कुछ ही दूरी पर फेंक दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें