फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अब बा विद्यालय कमालगंज में कक्षा 12 तक पढ़ेंगी छात्राएं

Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कमालगंज में अब छात्राएं कक्षा 12 तक शिक्षा लेंगी। बीबीपुर में एकेडमिक ब्लॉक बनकर तैयार है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 12 तक की छात्राओं का भी प्रवेश लेना शुरू किया जाएगा। छात्राओं को ठहराए जाने के लिए डोरमेट्री का निर्माण भी चल रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कमालगंज में एकेडमिक ब्लाक बनाए जाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को दी गई थी। डेढ़ साल से एकेडमिक ब्लॉक बनकर तैयार है। एकेडमिक ब्लॉक का उद्देश्य बा विद्यालयों की छात्राओं को कक्षा 12 तक की शिक्षा देना था। इसे देखते हुए शैक्षिक सत्र 2025-26 से बा विद्यालय कमालगंज में कक्षा 12 तक की छात्राओं के भी प्रवेश लिए जाएंगे। इन छात्राओं को एकेडमिक ब्लॉक में पढ़ाया जाएगा।
छात्राओं को भोजन, यूनीफार्म, जूता-मोजा के साथ ही इंटरमीडिएट तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। जल्द ही विभाग बा विद्यालय कमालगंज में शिक्षकों की भर्ती करेगा। इसके साथ ही शैक्षणिक स्टॉफ की भी तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि बा विद्यालय की छात्राओं को कक्षा आठ तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है, लेकिन एकेडमिक ब्लॉक बनने से उन्हें कक्षा 12 तक पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन





3.44 लाख से एकेडमिक ब्लॉक में खरीदा जाएगा फर्नीचर
ब्लॉक कमालगंज के गांव बीबीपुर में बनाए गए एकेडमिक ब्लॉक में बा विद्यालय की छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की खरीद भी जल्द की जाएगी। 50 फर्नीचर व चार-चार कुर्सी-मेज खरीदने के लिए करीब 3.44 लाख का बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेका भी उठा दिया गया है। ठेकेदार ने फर्नीचर का सैंपल भी भेज दिया है। डीसी बालिका नागेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 3.44 लाख से 50 फर्नीचर व चार-चार कुर्सी-मेज खरीदी जाएगी। एस ट्रेडर्स को ठेका मिला है।



-
बा विद्यालय कमालगंज में शैक्षिक सत्र 2025-26 से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कक्षा 12 तक के प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं। एकेडमिक ब्लॉक बनकर तैयार है। छात्राओं को पढ़ाए जाने के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें