फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीनी विवाद की मारपीट में घायल अधेड़ की चौथे दिन मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गांव चौसपुर में जमीन पर कब्जा व बंटवारे को लेकर मारपीट में हुए घायल अधेड़ की बृहस्पतिवार को चौथे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्रों ने चचेरे भाइयों हत्या का आरोप लगाया। पुत्र ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



जहानगंज थाना के गांव गढ़ाखेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह (55) का रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनके भतीजों से जमीन पर कब्जा करने व बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। भतीजों ने उनकी पिटाई की थी।



बृहस्पतिवार सुबह राजेंद्र के पेट में तेज दर्द होने पर पुत्र राजेश कुमार व विजय उन्हें फर्रुखाबाद स्थित निजी अस्पताल में ले गए। वहां दोपहर करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। पुत्रों ने चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी भोजपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि रविवार को भतीजे खेत पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की थी। उनका दरियावगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया।



हालत में सुधार न होने पर फर्रुखाबाद ले गए। रिश्तेदारों व प्रधान ने परिवार का मामला होने की बात कहकर थाने में प्रार्थना पत्र नहीं देने दिया था। देर शाम पुत्र राजेश ने चचेरे भाई, चाची समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें