फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 200 पेड़ों की कटाई जारी, लकड़ी जाएगी एटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। बिरियाडांडा से मुड़ौल तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 36 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क के दोनों तरफ लगे करीब 200 पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। इन पेड़ों से निकलने वाली लकड़ी की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। कटाई के बाद लकड़ी एटा डिपो भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और वन विभाग की देखरेख में पेड़ों की कटाई का काम कराया जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी कटाई और लकड़ी के रखरखाव की प्रक्रिया में जुटे हैं।
सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों में बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही आसान होगी और लोगों को जाम व आवागमन की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
वन दरोगा राकेश तिवारी ने बताया कि पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। निकलने वाली लकड़ी का स्टॉक फैजबाग में किया जा रहा है। बाद में इसे विभाग के एटा डिपो में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें