फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अधेड़ की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18, गांव अजीजाबाद में घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन


अजीजाबाद गांव की घटना, मछली पकड़ने गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
शमसाबाद। गांव अजीजाबाद में मछली पकड़ने गया अधेड़ पैर फिसलने से पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रमापुर निवासी राजेश वाल्मीकि (50) मंगलवार सुबह घर से मछली मारने की कहकर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार शाम गांव अजीजाबाद में पानी भरे गड्ढे में ग्रामीण जानवरों को पानी पिलाने गए। गड्ढे में शव उतराता देख ग्रामीणों ने ग्राम सभा बेलासराय गजा के प्रधान संत कुमार मिश्र व अजीजाबाद के प्रधान महेश राजपूत को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। नन्ही देवी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव की शिनाख्त पुत्र राजेश वाल्मीकि के रूप में की। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक की पत्नी राजबेटी व मां नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के 11 बच्चे हैं। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पानी भरे गड्ढे में डूबकर अधेड़ की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें