फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी की हत्या में सजा काट रहे वृद्ध की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोर्ट ने आजीवन कारावास की सुनाई थी सजा, बेटी के ससुर व साली पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में पत्नी की हत्या में सजा काट रहे वृद्ध की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मृतक की साली व बेटी के ससुर की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया।
थाना कादरीगेट के गांव चांदपुर निवासी जबर सिंह (61) ने 13 अगस्त 2021 को अपनी पत्नी मालती की हत्या कर दी थी। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जबर सिंह सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। जेल वार्डन के मुताबिक वह वह अक्सर बीमार रहता था। मंगलवार रात वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर जेल के डॉक्टर ने दवाएं दीं।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर बुधवार सुबह जेल वार्डन अमन सिंह चौहान और प्रदीप राणा कैदी को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की सूचना पर थाना मेरापुर के गांव अचरा निवासी मृतक के दामाद विशाल कटियार के पिता रणवीर सिंह, साली किरन, साढ़ू विनोद निवासी मंझना लोहिया अस्पताल पहुंचे। रणवीर सिंह ने बताया कि जबर सिंह की बेटी देहरादून में है। वह देर शाम तक पहुंच सकेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि कैदी की काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों को भी जानकारी दी गई थी। रात में तबीयत बिगड़ने पर जेल अस्पताल से लोहिया ले जाया गया था। यहां डॉक्टरों ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें