फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद कराने पर व्यापारी आक्रोषित, कायमगंज में नौ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानें बंद कराने पर व्यापारी भड़के, कायमगंज में नौ पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कायमगंज। कंटेनमेंट जोन बनाए गए लोहाई रोड से बल्लियां हटा लेने के बाद मंगलवार को दुकानें खोली गईं। दोपहर में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों को बंद करवा दिया। इस पर व्यापारी आक्रोशित हो गए। कहा कि जब कंटेनमेंट जोन ही खत्म हो गया, तो दुकानें बंद कराना अन्याय है। उधर, कायमगंज में रोस्टर न होने के बाद भी दुकानें खोलने पर नौ दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर के लोहाई रोड पर एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। उसका गैरजनपद में इलाज चल रहा था। वह मरीज ठीक होकर बीते दिन यहां पहुंचा। मंगलवार सुबह पुलिस ने कंटेनमेंट जोन को खत्म कर दोनों तरफ से बल्लियां हटा दीं।
विज्ञापन

यातायात शुरू हुआ, तो व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे उधर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानें बंद करने का फरमान सुना दिया। उन्होंने वीडियोग्राफी भी करवा दी। इससे दुकानदार आक्रोशित हो गए। उन्होंने ज्यादती करने का आरोप लगाया। कहा कि जब कंटेनमेंट जोन खत्म कर दिया, तो दुकानें बंद कराने का क्या मतलब। सभासद से भी शिकायत की।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार अनलॉक-दो में प्रशासन ने रोस्टर निर्धारित करते हुए अलग-अलग ट्रेड की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। सोमवार को कपड़े की दुकानें नियमानुसार बंद रहना चाहिए। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने फोर्स के साथ बाजार में भ्रमण किया।
विज्ञापन

इसमें कपड़ा व्यापारी दुकानें खोले मिले। पुलिस ने दुकानदार आशुतोष, मेन चौराहा, नवीन रस्तोगी, लोहाई बाजार, अनिल कुमार, निवासी ग्राम दूदेमई, मुशीफ निवासी जटवारा, सूरज गुप्ता निवासी रेलवे रोड, लियाकत अली निवासी लुधैया, नन्नूलाल निवासी पृथ्वीदरवाजा, नितिन निवासी सब्जी मंडी, नरेश चंद्र निवासी मोहल्ला पाठक के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें