फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज विधायक की पत्नी, दरोगा सहित 14 संक्रमित

विज्ञापन
नवाबगंज थाने गेट पर लगई गई बल्लियां। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज विधायक की पत्नी समेत 14 और संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना का बढ़ता संक्रमण शहर से लेकर गांव व सरकारी विभागों तक पहुंच चुका है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में कायमगंज विधायक की पत्नी, मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा, कमालगंज थाने का फालोअर, डी-फार्म छात्र व ठेकेदार सहित 14 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 444 हो गई है।
शमसाबाद क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी कायमगंज से भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक की 24 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। दूसरे दिन उनके बड़े पुत्र और अब मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में विधायक की पत्नी (65) के अलावा परिवार के एक युवक, पुत्र के साले के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी कोरोना संक्रमित राइस मिल मालिक(65) की 23 जुलाई को मौत हो गई थी। इसके बाद मिल में कर्मचारियों के नमूने लिए गए, तो 12 से अधिक कर्मचारी संक्रमित मिले। गाजियाबाद स्थित हास्पिटल में भर्ती उनके भाई (56) व मोहल्ले के 76 वर्षीय वृद्ध भी चपेट में हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा, कमालगंज थाने के फालोअर, मोहल्ला शांतिनगर निवासी डाक्टर का बेटा डी-फार्मा छात्र, आजाद नगर निवासी युवक (29), शहर की आवास विकास कालोनी निवासी ठेकेदार(33) भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

अमृतपुर क्षेत्र के गांव कोलासोता निवासी युवक नोएडा में परिवार सहित रहकर एक कंपनी में काम करता है। वहां उसने जांच कराई। उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी 45 वर्षीय महिला, गांव सोताबहादुरपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध व मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी सब्जी विक्रेता(30) की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जनपद में कुल 444 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें 312 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 12 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 120 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें