फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने सुनाए युद्ध के संस्मरण

Tue, 16 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने विजय दिवस पर शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व सैनिकों ने 1971 के भारत पाक युद्ध के संस्मरण सुनाकर बुजुर्गों में जोश का संचार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गीतापुरम पार्क में विजय दिवस का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार ने कहा कि विश्व भर के देश भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मान चुके हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए सकारात्मक सोच रखकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है।
 विजय कुमार ने कहा कि 250 करोड़ भुजाएं भारत को सर्वशक्तिमान बनाने में सक्षम हैं।  संरक्षक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक जिले को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम चलाएंगे। डा. रजनी सरीन ने कहा कि समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए पूर्व सैनिकों को आगे आना चाहिए।  कैप्टन डीएस राठौर ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 का दिन भारत के लिए यादगार दिन है।
विज्ञापन

 इस दिन पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेककर आत्मसमर्पण कर दिया था। 1971 के युद्ध के बाद से ही विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। उदयराज सिंह ने कहा कि  भारतीय फौज दुनिया के किसी भी देश की सेना से कमजोर नहीं है।
 इस मौके पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सीपी मिश्रा, आरडी कनौजिया, आदित्य सिंह, चंद्रपाल, विजय सिंंह, कर्नल केवी सिंह, एमपी परिहार ने भी संबोधित किया।


प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीटेक कर रहे इंद्रेश कुमार पाठक, दुर्गेश कुमार को 10 हजार, प्रिया भदौरिया और प्रीति को 5 हजार रुपए की चेक देकर मुख्य अतिथि
विजय कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके  पर वीरपाल सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, रघुनंदन दीक्षित, जयसिंह यादव, एचएस गिरी, राजेंद्र सिंह परिहार, हरवीर सिंह परिहार, जगन्नाथ सिंह, जोगेंद्र सिंह चौहान, रामकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें