फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी मालिक को गोली मारी

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव रामपुर जोगराजपुर के पास दबंगों ने दुग्ध डयेरी मालिक को सरेशाम गोली मार दी। हमलावर वारदात कर फरार हो गए। घायल को परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर प्रभारी थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायल के भाई ने हमलावरों पर रुपये लूटने का आरोप लगाया है। वारदात के पीछे गांव में कुछ दिन पूर्व हुए झगड़े की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव रामपुर जोगराजपुर निवासी देवेन्द्र सिंह सोमवंशी उर्फ भूरे की गांव के बाहर सड़क किनारे दूध डयेरी है। वह शनिवार को दूध का हिसाब कर भुगतान करने के लिए बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाल कर लाए थे। रविवार शाम करीब 6.30 वह डेयरी पर ग्रामीणों से दूध ले रहे थे। इस दौरान पांच युवक हथियार लेकर आए। इनमें से एक ने उन पर फ ायर कर दिया। गोली माथे के पास लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी होते ही घायल के पिता श्यामवीर सिंह व भाई शैलेन्द्र परिजनों साथ पहुंचे। इसकी जानकारी राजेपुर थाने पर देकर परिजन घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया। यहां घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल के भाई शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम भाई देवेन्द्र सिंह जिन ग्रामीणों से दूध लेते थे, उनका भुगतान कर रहे थे। शनिवार को वह 1.50 लाख रुपये बैंक से लाए थे। हमलावर भाई से रुपये भी लूट ले गए। भाई का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों से जानवरों को चराने को लेकर भाई का विवाद हो गया था। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामऔतार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थे। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें