फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार खरबूजा विक्रेता की मौत

Sat, 25 May 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साइकिल से खरबूजा बेचकर घर लौट रहे ग्रामीण को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरौन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मऊरवाजा थाने के गांव खिनमिनी निवासी जर्मन सिंह (35) मजदूरी करते थे। जिस दिन काम न मिलता, उस दिन साइकिल से फेरी लगाकर सब्जी, फल बेचने चले जाते थे। शनिवार सुबह वह साइकिल से खरबूजा बेचने घर से निकले। दोपहर करीब 12 बजे वह साइकिल से घर की ओर जा रहे थे।
गांव में ही तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गए। कुछ ही देर में पहुंचे लोगों की मदद से परिजन बरौन सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जर्मन सिंह के खेती नहीं है। छोटे भाई रवेंद्र कुमार ने बताया कि शादी हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रवेेंद्र ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

-
वाहन की टक्कर से युवक घायल
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बधौआ निवासी रजत (20) किसी काम से बघार की ओर गया था। वहां अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)

मारपीट में दंपति समेत तीन घायल
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के गांव पपियापुर निवासी यादराम (43) का कुछ लोगों से विवाद हो गया। लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, तो बचाने आई पत्नी (36) व पुत्र अरमान (16) को भी चोटें आईं। पुलिस ने तीनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें