फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन, पूजन कर साधुओं को कराया भोजन

विज्ञापन
रामनगरिया में काथ सुनाते आचार्य अश्वनी शास्त्री। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा तट पर लगे मेला राम नगरिया में भक्ति रस की धारा बह रही है। जगह-जगह श्रीमद्भागवत कथा, हवन-पूजन, भजन हुए। जिनको सुनने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। साधुओं को भोजन कराकर लोगों ने पुण्य कमाया।
विज्ञापन

मंगलवार को कल्पवास कर रहे गंगा भक्तों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पंडालों में पहुंच कर भजन-कीर्तन कर कथा सुनी। आदर्श क्षेत्र में स्वामी सत्यस्वरूप महाराज ने कथा सुनाई। श्रीपंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा में आचार्य अश्वनी कुमार शास्त्री ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई।
वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर में मंगलवार को हवन पूजन हुआ। इसमें भक्तों ने आहुतियां डालीं। इस दौरान संदीप आर्य, स्वामी महेंद्रानंद, हरिओम शास्त्री, कामता प्रसाद आर्य, उदयराज आर्य, रेनू आर्या, अमृता आर्या, ऋतु आर्या, मौजूद रही।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। स्काउट गाइड की ओर से मंगलवार को मेला रामनगरिया में सांस्कृतिक पंडाल में कार्यक्रम हुए। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक व अन्य कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा लिया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। 12 कॉलेजों के बच्चों ने हिस्सा लिया। केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज के छात्र मोनू ने नृत्य प्रस्तुत किया।
क्रिश्चयन इंटर कॉलेज व केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। एनएकेपी कॉलेज की छात्रा मोहनी दीक्षित ने राष्ट्रीय गीत सुनाया। मेला राम नगरिया के थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आदेश गंगवार, आलोक शंकर दुबे, कैप्टन दिनेश चंद्र, प्रगति शुक्ला, रेखा शुक्ला, यशवंत सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
शमसाबाद। मेला परिसर में कोई अस्पताल नहीं बनाया गया है। बीमार होने पर साधु-संतों व कल्पवासियों को पांच किलोमीटर दूर सीएचसी में जाना पड़ता है। जिससे परेशान साधु-संतों ने प्रशासन से मेला में अस्थायी अस्पताल खुलवाने, एक एंबुलेंस मुहैया कराने, गंगा में बेरीकेडिंग लगाने की मांग की। इसको लेकर मेला अध्यक्ष विजय गिरी को ज्ञापन दिया। इस दौरान राघवानंद रमन गिरी, रतन दास, रामानंद, सुखराम दास, श्यामानंद समेत कई साधु-संत मौजूद रहे।(संवाद)

रामनगरिया मेले में ध्यान में साधना करते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेले में सुंदर कांड में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया मेले में नृत्य प्रस्तुत करती कलाकार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें