फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे पर बनता मिला एमडीएम, नहीं मिले बच्चे

विज्ञापन
नगला कलार में शिक्षिकाओं से बातचीत करती सीडीओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान चूल्हे पर एमडीएम बनता मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गैरहाजिर शिक्षामित्र का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कलार का सीडीओ एम. अरून्मोली ने निरीक्षण किया। स्कूल में कुल 155 बच्चे पंजीकृत हैं। अध्यापक मौजूद थे, जबकि बच्चे जा चुके थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि 75 बच्चे आए थे। मिड-डे-मिल रजिस्टर पर उपस्थित छात्रों की संख्या दर्ज न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में 12:45 बजे मिड-डे-मील चूल्हे पर बनता मिला। कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गैस सिलिंडर खत्म होने से चूल्हे पर खाना बनाया गया, इससे देरी भी हुई। अधिकांश बच्चे जा चुके थे। बताया गया कि 91 बच्चे आए थे, लेकिन एमडीएम रजिस्टर पर दर्ज नहीं पाए गए। शिक्षिका अर्चना पाल प्रसूती अवकाश थी, जबकि शिक्षामित्र रेखा देवी अनुपस्थित पायी गईं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बीएसए को शिक्षामित्र रेखा देवी का एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए। दोनों स्कूलों में पूर्व के दिनों में एमडीएम रजिस्टर पर छात्रों की संख्या में अधिक दर्ज होने पर सीडीओ ने आशंका जताई। उन्होंने बीएसए को सभी स्कूलों में एमडीएम बनने के समय ही रजिस्टर पर बच्चों की संख्या दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें