फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार मिली न गैंग, धूप में बाइक से दौड़ रहे जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ओटीएस को सफल बनाने के लिए एमडी के आदेश के बाद भी उपखंड स्तर पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए कार और गैंग उपलब्ध नहीं कराई गई। अधिकारियों के दबाव में चिलचिलाती धूप में अवर अभियंताओं को बाइक से गांवों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एक जून से शुरू हुई ओटीएस 30 जून तक चलेगी। इस अवधि के लिए उपखंड स्तर पर तीन कर्मचारियों के साथ एक कार जेई को उपलब्ध कराने का आदेश प्रबंध निदेशक विद्युत ने अधीक्षण अभियंता को दिया है। इसका भुगतान आरसी और बिजली कनेक्शन से आने वाले धन से किया जाएगा। इस समय तापमान करीब 47 डिग्री तक पहुंच रहा है।
ओटीएस को सफल बनाने के लिए प्रत्येक दिन जिले में 20 से 25 कैंप लग रहे हैं। कैंप में जाने के बाद बकायेदारों के कनेक्शन काटने गांव-गांव जेई व कर्मचारियों को चिलचिलाती धूप में बाइक से घूमना पड़ रहा है। एमडी के आदेश पर कर्मचारी समेत कार न मिलने से जेई और एसडीओ परेशान हैं। प्रभारी अधीक्षण अभियंता आरबी यादव ने बताया कि अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव अवकाश पर हैं। उनके आने पर इस संबंध में जानकारी उन्हें दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें