फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 10वें दिन विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
धन देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी के दसवें दिन युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने दहेज में कार न दिए जाने पर हत्या करने का आरोप ससुराल के लोगों पर लगाया है। विवाहिता को मंगलवार को ही पति विदा कराकर लाया था। शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव राजारामपुर मेई निवासी रवेंद्र राठौर की हरदोई के थाना अरवल के गांव नदना निवासी धनदेवी (20) से 21 जून को शादी हुई थी। 26 जून को पिता मोहन लाल चौथी पर बेटी को विदा कराकर ले गए थे। मंगलवार को रवेंद्र पत्नी को मायके से लेकर आया था।
गुरुवार देर रात संदिग्ध हालात में धनदेवी की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह रवेंद्र ने ससुर मोहनलाल को सूचना दी कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। इस पर मोहन लाल, पत्नी मोहनी व अन्य परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां उन्हें पुत्री का शव बरामदे में रखा मिला।
विज्ञापन

मां मोहिनी ने बताया कि गुरुवार सुबह पुत्री से फोन पर बात हुई थी। तब पुत्री ने किसी विवाद की बात नहीं बताई थी। पिता मोहनलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर इन लोगों ने मारपीट कर पुत्री की हत्या कर दी। उन्होंने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। शाम को सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह व तहसीलदार हर्षित सिंह मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कराई। इसके बाद भी दोनों पक्षों में समझौते को लेकर प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें