फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में घायल मथुरा के सिपाही की मौत

Mon, 19 May 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। वाहन की टक्कर से सिपाही घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड़ निवासी अरुण कुमार पांडे उर्फ धर्मपाल (50) जनपद मथुरा कोर्ट में सिपाही के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर बाइक से वह घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव मानिकपुर के निकट पहुंचे, पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
राहगीरों ने सिपाही के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अलीगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें फर्रुखाबाद ले गए। हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय सिपाही की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज दरोगा उदयवीर सिंह ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा ने बताया कि अरुण शुगर के मरीज थे। उनके पुत्र ने अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने की जानकारी दी थी। उनके हाथ पैरों में चोट लगी थी। मृतक के एक पुत्र आयुष है।

थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार डॉक्टर अमरीश ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि दोनों हाथों और पैरों में चोट के निशान मिले। लिवर फटने से मौत होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें