फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद की अपराध की खबरें एक नजर में

Mon, 19 May 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटीन में बिकती मिली शराब, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक देसी शराब की दुकान के पास खुली कैंटीन में शराब बिकती मिली। पुलिस ने आरोपी कैंटीन संचालक को गिरफ्तार कर मौके से 22 र्क्वाटर बरामद किए हैं। कादरीगेट थाने के पास तिराहे पर एक देशी शराब का ठेका है। उसी के नजदीक एक कैंटीन खुली है। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने रविवार शाम कैंटीन पर दबिश दी। तलाशी में कैंटीन में 22 र्क्वाटर देसी शराब के मिले। कैंटीन संचालक मोहल्ला नोनमगंज निवासी सुरजीत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह 75 रुपये का र्क्वाटर खरीदकर 80 का बेचता था। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
-
फल विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर बैटरा चोरी
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बहादुरगंज सावन निवासी धर्मेंद्र राठौर की बीबीगंज अनाज मंडी में फल-फ्रूट की दुकान है। वह रविवार रात करीब 12 बजे दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा था। उसमें रखे इन्वर्टर की बैटरी गायब मिली। बताया कि गर्मी अधिक होने की वजह से फल काफी सड़ जाते थे। लिहाजा घाटा हो रहा था। इससे बचने के लिए उन्होंने रविवार को ही नया इन्वर्टर लगवाया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को पीटने में पुत्र गिरफ्तार, चालान
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव पेरी नवादा निवासी विपिन कुमार ने जमीन में हिस्सा मांग कर पिता श्यामबाबू के साथ गाली गलौज व मारपीट की थी। पिता ने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें