कुएं में काम करने के लिए उतरने के दौरान पैर फिसलने से राजमिस्त्री की उसमें गिरने से मौत हो गई। इसकी सूचना उसके भाई को दी गई। सूचना पर पहुंचे भाई ने ईंट मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर महमूद निवासी शाहआलम राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह डेढ़ वर्ष से दलेलगंज निवासी राजेंद्र सिंह के यहां कार्य कर रहे थे। बुधवार को शाह आलम को कुएं में मोटर के पंखे की जुड़ाई करनी थी। इसके लिए वह कुएं में उतर रहे थे। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुएं के अंदर जा गिरे। सूचना पर राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने पुत्र योगेश और भतीजे पप्पू के सहयोग से शाह आलम को बाहर निकाला।
लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मृतक के भाई चिन्ना खां मौके पर पहुंचे। चिन्ना खां ने भाई शाह आलम की ईंट मारकर हत्या का आरोप लगाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।