फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, दो घायल

Wed, 22 May 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइकों की भिड़ंत में राजमिस्त्री समेत तीन घायल हो गए। घायलों को याकूतगंज चौकी प्रभारी ने निजी कार से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर राजमिस्त्री को रेफर कर दिया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के बरगदियाघाट निवासी राजेश कुमार (40) राजमिस्त्री थे। वह किसी काम से याकूतगंज गए थे। वहां से दोपहर में लौटते समय रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें राजेश के अलावा दूसरी बाइक पर सवार कमालगंज के बलीपुर निवासी शेर सिंह (27) व अवनीश (22) के काफी चोटें आईं। सूचना मिलते ही याकूतगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार निजी कार से पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायल राजेश व शेर सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
राजेश कुमार के अधिक चोट होने की वजह से रेफर कर दिया गया। सैफई जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर लोगों में चीख-पुकार मच गई। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई राकेश व राजन हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटियां प्रीती, मोहिनी व परी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें