कमालगंज। पिछले दो वर्षों में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना में 913 में से 903 घर बन गए हैं। अब 10 आवासों का काम बाकी रह गया है। जिन्हें तत्काल पूरा कराकर जीओ टैग कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बेघरों को छत दिलाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना में 2022-23 में 881 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए थे। वहीं, 2023-24 में 32 लाभार्थियों को आवास आवंटित हुए। दो वर्षों में कुल 913 बेघर परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपए के हिसाब से धनराशि उनके खातों में मिली।
913 आवासों में अब तक निर्माण पूर्ण होने वाले 903 आवासों की जियोटैग हो गई है। अहमदपुर देवरिया, चौकी महमदपुर, ईशेपुर, झिझुकी, पट्टी कतरौली, कंझाना, अमानाबाद, भड़ौसा में एक-एक व कुन्दनगनेशपुर में दो आवास पूर्ण नहीं हुए। खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने शेष आवास तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)