फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली करंट से लिंटर डालते राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
रामपाल की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सुल्तानपुर गांव में शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन से सरिया छूने से राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। बचाने के प्रयास में छोटे भाई, उसकी पत्नी और सास को भी करंट का झटका लगा। मौत होने के बाद सरिया खुद-ब-खुद तार से अलग हो गई और राजमिस्त्री का शव एक तरफ लुढ़क गया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी राजमिस्त्री रामपाल (45) के घर में शनिवार को लिंटर पड़ना था। सुबह करीब आठ बजे वह छत पर सरिया सीधी कर रहा था। इस दौरान एक सरिया मकान के पास से निकली हाइटेंशन लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आए रामपाल के शरीर से धुआं निकलने लगा। छोटे भाई महेंद्र ने बाल्टी से हटाने का प्रयास किया तो उसे भी झटका लगा।
विज्ञापन

शोर मचाते हुए महेंद्र की पत्नी मुन्नी और सास छत पर पहुंची। डंडे मारकर रामपाल को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सरिया के करीब आने से उन्हें भी झटका लगा। कुछ देर में तार में चिपकी सरिया अपने आप अलग हो गई और रामपाल वहीं गिर पड़ा।
लोगों ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रामपाल छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उनसे छोटे धनपाल, किशनपाल, शैलेश, महेंद्र और रवेंद्र हैं। बहन गुड्डी, महरमा, पत्नी जावित्री देवी और बच्चे गुलशन, सौरभ, रेनू का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कहा था पांच मिनट बाद खाना खाएंगे
लोहिया अस्पताल पहुंची पत्नी जावित्री ने रोते हुए बताया कि खाना तैयार था। थाली भी परस दी थी। कह रही थी खाना खाने के बाद जाना, मगर वह बोले, अभी पांच मिनट में सरिया छत पर सीधी करके खाना खाएंगे। इतना कहने के बाद जावित्री बेहोश हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें