फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई वर्ष से पेंशन के लिए भटक रही शहीद की पत्नी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद की पत्नी को पेंशन नहीं, हंगामा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ढाई वर्ष से शहीद की पत्नी (सेवानिवृत्त शिक्षिका) पेंशन के लिए बीएसए कार्यालय में चक्कर काट रही हैं। उनके बीमार होने पर रिश्तेदारों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया। तीन लिपिकों के पटलों पर तलाशने के बाद भी फाइल नहीं मिली। इस पर रिश्तेदारों ने डीएम कार्यालय के बाहर अनशन करने की चेतावनी दी।
मोहल्ला खैराती खां निवासी शांति मिश्रा का विवाह कन्नौज निवासी सैनिक अवधेश कुमार मिश्रा के साथ हुआ था। वर्ष 1990 में अवधेश बार्डर पर शहीद हो गए थे। तब शांति को अनुकंपा के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक की नौकरी व 25 बीघा जमीन का पट्टा सरकार की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन

शारीरिक रूप से अक्षम होने पर शांति ने ने वर्ष 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के लिपिक से संपर्क किया। उसने पेंशन सहित सभी देयक दिलवाने का भरोसा देकर शांति से 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद से वे कार्यालय के चक्कर काटती रहीं और लेखाकार पटल के लिपिक पत्रावली न आने की बात कहते रहे। वहीं नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से पत्रावली भेजने की बात कही जाती रही।
ढाई वर्ष बाद भी उनकी पेंशन नहीं बन सकी। ऐसे में वह मानसिक रूप से बीमार भी हो गईं। उनकी हालत खराब होने पर रिश्तेदार कलक्ट्रेट के सेवानिवृत्त नाजिर प्रभाष सक्सेना को साथ लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे। वहां उनकी लिपिकों से जमकर कहासुनी हो गई। लेखा लिपिक ने नगर शिक्षाधिकारी के कार्यालय में तैनात लिपिक सुमन के पास फाइल होने की बात कही।
विज्ञापन

जब ये लोग सुमन के पास पहुंचे तो उन्होंने फाइल उनके पास नहीं होने की बात कही। कहा कि वह पटल दूसरे लिपिक के पास है। रिश्तेदार वहां पहुंचे तो तलाशने के बाद फाइल नहीं मिल सकी। इस पर रिश्तेदारों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सहायक लेखाकार अजीत कुमार ने बताया कि शांति मिश्रा की पेंशन की फाइल उनके पास आई ही नहीं है।
वर्जन
यह मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी करने के बाद कार्रवाई कराएंगे। -लालजी यादव, बीएसए
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें