फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा बेटी को गोली से उड़ाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्रुखाबादः मृतका रीमा का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। शादीशुदा बेटी के प्रेमी के साथ जाने से नाराज पिता ने बहाने से अपनी ससुराल ले जाकर मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पत्नी ने पति के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने आरोपी पिता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जौरा गांव निवासी सुग्रीव सिंह राजपूत ने अपनी बेटी रीमा (24) की शादी इसी साल 23 मार्च एटा जिले के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी के बाद पहली बार सात अप्रैल को रीमा गांव आई और आठ अप्रैल को वह पड़ोसी गांव रामपुर निवासी प्रेमी अमित के पास चली गई। बेटी की हरकत से परेशान पिता सुग्रीव सिंह ने सूचना थाना पुलिस को दी।
12 अप्रैल को पुलिस ने विवाहिता को उसके प्रेमी के पास से ढूंढ निकाला और पिता सुग्रीव सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने अमित को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। 13 अप्रैल (सोमवार) को सुग्रीव अपने बेटे के लिए लड़की देखने के बहाने रीमा, पत्नी विनीता देवी और बेटे को शमसाबाद क्षेत्र स्थित खड़नाखार ससुराल ले गया। मंगलवार की सुबह आठ बजे सभी लोग घर के बाहर बैठे थे।
विज्ञापन

तभी सुग्रीव रीमा को कमरे में ले गया और सिर में तमंचे से गोली मार हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन परिजन अंदर गए तो रीमा लहूलुहान पड़ी थी। इस बीच मौका पाकर सुग्रीव भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पत्नी विनीता की तहरीर पर पति सुग्रीव के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। विनीता ने बताया कि पति रीमा के भागने से नाराज थे।
इससे खफा होकर उन्होंने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस बीच पुलिस ने सुग्रीव सिंह को फैजबाग तिराहे से मय तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें