फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने पर दूसरे जनपद के 22 लोगों को दो बसों से भेजा

विज्ञापन
फतेहगढ़ वर्कशॉप के बाहर खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के दौरान 30 मार्च को शहर से होकर जाने वाले दूसरे जिले के 27 लोगों को पकड़कर फतेहगढ़ के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था। 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने व शासन के आदेश पर मंगलवार को इनमें 22 लोगों को दो रोडवेज बसों से भेज दिया, जबकि दूसरे प्रांत के तीन लोगों को अभी रोका गया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के पुराना जिला अस्पताल के निकट स्थित शेल्टर होम में दूसरे प्रांत व विभिन्न जिलों के 27 लोगों को क्वारंटीन किया गया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया व सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर के साथ शेल्टर होम पहुंचकर कम्यूनिटी किचेन का निरीक्षण किया। डीएम ने भोजन चखकर लंच पैकेट की गुणवत्ता देखी। उन्होंने किचन में सादा भोजन दाल, रोटी, सब्जी बनाने के दिए निर्देश।
वहीं शासन के आदेश पर एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने क्वारंटीन अवधि पूर्ण करने वाले जनपद फतेहपुर, कौशाम्बी, बांदा, बहराइच व सीतापुर के कुल 22 लोगों को भेजने के आदेश जारी कर दिए। उन्हें भेजने के लिए दो रोडवेज बसें मंगवाई गईं। डीएम व सीडीओ ने जाने वाले 22 लोगों को खाद्य सामग्री का पैकेट व लंच पैकेट देकर उन्हें गृह जनपदों तक छोड़ने के लिए बसों को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

विदित है कि शेल्टरहोम में अभी दिल्ली का एक व झारखंड के दो लोग क्वारंटीन हैं। जबकि महाराष्ट्र के पति-पत्नी 5 अप्रैल को जांच के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया था। वहां से वह वापस शेल्टर होम पहुंचे ही नहीं। वह बिना बताए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें