फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ में बाजार गुलजार, फर्रुखाबाद में सन्नाटा

विज्ञापन
हर के घूमना पर लॉकडाउन में निकलते लोगों को वापस करते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फतेहगढ़ में बाजार गुलजार, फर्रुखाबाद में सन्नाटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले को ग्रीन जोन मिलने के बाद लोगों में उत्साह इतना हुआ कि शनिवार को ही फतेहगढ़ के व्यापारियों ने बाजार खोल लिया। दोपहर तक बाजार में खासी चहलपहल रही। मगर फिर शटर बंद हो गए। इधर, फर्रुखाबाद में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जो लोग रोड पर निकले, तो कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने सख्ती के साथ उन्हें घरों को लौटा दिया।
फतेहगढ़ में सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में दुकानें खोल दी गईं। लोग खरीदारी करने निकले। साढ़े 11 बजे तक बाजार में खासी चहलपहल रही, मगर अचानक दुकानें बंद होने लगीं और बाजार में सन्नाटा पसर गया। फर्रुखाबाद में लिंजीगंज बाजार को छोड़ दें, तो शहर की सभी सड़कें सुबह से ही खाली रहीं।
विज्ञापन

कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने सड़कों पर घूमकर जो भी दिखाई दिया, उसे सख्ती के साथ घरों को भेज दिया। हिदायत दी कि रविवार तक किसी भी कीमत पर रोड पर न निकलें।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों को किया गया सैनिटाइज
दमकल विभाग के अधिकारियों ने शहर के पेट्रोल पंपों को सैनिटाइज किया। अग्निशमन अधिकारी रंधीर सिंह के निर्देशन में शहर के बद्रीविशाल कालेज के पास, रोडवेज के सामने, ठंडी सड़क आदि पेट्रोल पंपों को बड़ी प्रेशर मशीन से सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें