फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में गंदगी देख मंत्री का चढ़ा पारा

Sun, 07 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बदबू और धूल के कारण मुंह ढककर मंडी सचिव को निर्देश देतीं मंत्री स्वाती सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह ने सातनपुर मंडी स्थल का निरीक्षण किया। मंडी में जगह-जगह हुए जलभराव और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मंडी सचिव को सफाई करवाने के निर्देश दिए। बदबू और धूल के कारण उन्होंने साड़ी के पल्लू से अपना मुंह ढक लिया।
विज्ञापन



रविवार को अचानक राज्य मंत्री स्वाती सिंह सातनपुर मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं। इन्होंने मंडी सचिव के कार्यालय में पत्रावलियों को देख किसानो और आढ़तियाें की समस्याओं को जाना। कार्यालय से निकलने के बाद मंत्री गाड़ी में बैठकर मंडी परिसर की ओर चल पड़ीं।

गाड़ियों के काफिले के कारण चारों ओर धूल ही धूल उड़ने लगी। मंडी परिसर में मौजूद आवारा पशु इधर-उधर दौड़ने लगे। मंत्री की गाड़ी के आगे एक सांड़ आ गया। मंडी में एक ओर धूल और गंदगी तो दूसरी ओर जलभराव देखकर वह गाड़ी से नीचे उतर्र आइं।
विज्ञापन


उन्होंने मंडी सचिव धर्मेंद्र यादव को बुलाकर कहा कि यहां आने वाले किसानों का धूल और कीचड़ में बुरा हाल होता होेगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाई जाए और धूल वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव करवाया जाए।

आगे बढ़ने पर चोक नाली और सड़े आलू देखकर उन्होंने मंडी सचिव को फिर आड़े हाथ लिया। कहा कि कभी मंडी में आकर समस्याओं को नहीं देखते हो। आढ़तियों ने मंत्री को बताया कि पास में लगे हैंडपंप का पानी भी पीने  योग्य नहीं है।

मंत्री ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में बनी नालियों को खुलवाया जाए। नालियां चोक रहने और सफाई न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा, रिंकू वर्मा, राहुल भाटिया और अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें