मोहम्मदाबाद में खेत पर काम कर रहे युवक की हाईटेंशन लाइन के पोल के सपोर्ट वायर में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी सुरेंद्र सिंह का 26 वर्षीय पुत्र मुलायम सिंह शनिवार को खेत में काम कर रहा था। उसके खेत में हाईटेंशन लाइन के पोल के सपोर्ट के लिए एक वायर भी लगा है। काम करते हुए मुलायम दोपहर में पोल सपोर्ट वायर के पास पहुंचा। उसकी चेपट में आने से मुलायम की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के खेत में काम करने वाले लोगों ने मुुलायम के बारे में परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही चचेरा भाई रमेश मौके पर पहुंच गया और बिजली की लाइन बंद करवाकर पुलिस को सूचना दी। भाई प्रेम सिंह, बहन ममता, मां लड़ैती देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।