फर्रुखाबाद में शनिवार व रविवार को बंदी के दौरान दूध की दुकानों को खोलने पर लगाई गई रोक को डीएम ने हटा दिया है। इससे अब दूध की दुकानें तो खुलेेंगी। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक शुक्रवार रात दस से सोमवार सुबह पांच बजे तक बंदी के आदेश दिए हैं।
इसको लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह ने दो दिन सभी दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इसमें दूध की दुकानें भी बंद रखने का आदेश था। शुक्रवार को डीएम ने बंदी पर लगाई गई रोक पर संशोधन कर दिया।
डीएम ने शनिवार व रविवार को भी दूध की दुकान खोलने की छूट दे दी है। इसके अलावा दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश दिए हैं।