युवक के भाई से जानकारी करती पुलिस। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में रीढ़ की हड्डी रोग से परेशान एक युवक ने अपने घर में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ला अंगूरी बाग नई बस्ती निवासी द्वारिका प्रसाद जाटव का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप पांच साल से रीढ़ की हड्डी रोग से परेशान था। वह दो दिन पहले ही दवा लेकर आया था। इससे उसे कोई फायदा नहीं हो रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रदीप घर में बने कमरे में घुस गया। मां कृष्णा देवी, बड़े भाई की पत्नी आंगन में थीं।
उसी समय तमंचे से गोली चलने की आवाज आई, तो दौड़कर अंदर पहुंचीं। वहां वह खून से लथपथ पड़ा था। मोहल्ले वालों ने देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। युवक के दो बड़े भाई दिलीप, संजय और बहनें रन्नो, बंटी भी हैं।
नखास चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।