फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती को सुबह शुरू हुई काउंसलिंग, दोपहर बाद हो गई बंद

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित जीजीआईसी परिसर में काउंसलिंग को आए पास-पास बैठे अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में 69 हजार शिक्षक भर्ती को शासन के आदेश पर बुधवार को काउंसलिंग शुरू हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से जीजीआईसी गेट और परिसर में सोशल डिस्टेेंस की धज्जियां उड़ती रहीं। हालांकि दोपहर में उच्च न्यायालय से रोक लगने के बाद बीएसए ने काउंसलिंग बंद करा दी। इससे अभ्यर्थियों को बगैर काउंसलिंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में एक हजार सहायक अध्यापक के पदों के लिए बुधवार सुबह काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को जीजीआईसी फतेहगढ़ में सुबह दस बजे बुलाया गया था। दीवार पर चस्पा सूची में कमरा नंबर देखने को सोशल डिस्टेंस को अभ्यर्थी भूल गए।
परिसर में पास-पास बैठकर अधूरे कागज पूरे करते रहे। इस दौरान कई अधिकारी वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। डीएम मानवेंद्र सिंह व सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण कर बीएसए से उचित दूरी का पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

दोपहर में उच्च न्यायालय ने काउंसलिंग पर रोक लगा दी। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद का आदेश आते ही काउंसलिंग बंद करा दी थी। अब कोर्ट के निर्णय और शासन से आदेश आने पर काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें