फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर युवती को गोली मारने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के पास घर में घुसकर युवती को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाने के पास बहादुरगंज में बृहस्पतिवार देर रात मोहल्ला अस्तबल तराई निवास विशाल कश्यप ने सलोनी (18) को गोली मारकर घायल कर दिया था। भाई अरुण मौर्य ने विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने रविवार सुबह चिलसरा रोड पर आमिलपुर तिराहा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी ने बताया कि सलोनी से उसकी फोन पर बात होती थी। बाद में उसने बात करने से इनकार कर दिया। जान से मारने की नीयत से वह घर गया था। धोखे से पैर में गोली लग गई थी। घायल युवती का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी कटरी की तरफ भागने के प्रयास में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें