शमसाबाद। क्षेत्र के गांव नगला नान में 10 जून से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। कथा का समापन 16 जून को होगा। कथा वाचन नैमिषारण्य से आए पंडित प्रभात त्रिपाठी कर रहे हैं।
कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का नाश कर ब्रजवासियों को प्रकृति और गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश दिया। इसके साथ ही माखन चोरी लीला का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि भगवान की ये लीलाएं भक्तों के प्रति उनके स्नेह और प्रेम का प्रतीक हैं।
कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे पंडाल में जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। आयोजक विश्व दत्त पत्नी प्रीति अग्निहोत्री ने पंडित का हार माला डालकर स्वागत किया।