कायमगंज के एसएनएम कॉलेज के मैदान में हुए मैच में गेंद पकड़ने के लिए उछला खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। रेलवे रोड स्थित एसएनएम कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में ममापुर की टीम ने उलियापुर की टीम को 63 रनों से हराकर सेमी फाइलन में प्रवेश किया। ममापुर टीम के खिलाड़ी नीशू मैन ऑफ द मैच चुने गए।
रविवार को कालेज के मैदान में बजरंग क्रिकेट क्बल के अवधेश सिंह द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा रहा है। क्वार्टर फाइनल मैच में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को ममापुर टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम ने 16 ओवर में 186 रन बनाए।
इसके बाद उलियापुर की टीम ने बल्लेबाजी की। यह टीम 15वें ओवर में 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। ममापुर की टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई। इसमें स्कोरर फरमान, सुमित, अंपायर सोनू व अमन का सहयोग रहा।