फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा को बनाएं सफल-जिलाध्यक्ष

Wed, 29 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
1 से 6 अगस्त तक निकलने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने डाक बंगला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव-गांव में साइकिल यात्रा निकालकर सपा की योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराएं।
विज्ञापन


बुधवार को डाक बंगला में जिलाध्यक्ष ने विधानसभा प्रभारी, सेक्टर इंचार्ज और बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कहा कि 1 से 6 अगस्त तक साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर सपा की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सेक्टर में साइकिल यात्रा निकालें। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से सपा की

योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, कोषाध्यक्ष रामशंकर यादव, शिवराज सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, छोटे शुक्ल, ज्ञानेंद्र सिंह, इकबाल खां और हवलदार आदि मौजूद रहे। उधर, बैठक से लौटते समय कड़क्का बांध के पास ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। ग्रामीणों ने कहा कि रामगंगा कड़क्का गांव से मात्र 25 मीटर की दूरी पर बह रही हैं। हर साल यहां
विज्ञापन


बाढ़ आती है। पर जिला प्रशासन बाढ़ की समस्या से निजात अभी तक नहीं दिला पाया है। जिलाध्यक्ष ने मोबाइल पर सूचना देकर एसडीएम सदर सुनील वर्मा, एसडीएम अमृतपुर और सिंचाई विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलवाया। अफसरों ने कडक्का बांध पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाढ़ की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें