फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में जिले भर में रहेगा अलर्ट

Wed, 29 Jul 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का महीना शुरू होने को है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। गंगा तटों और मंदिरों पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। इसको लेकर बुधवार को एएसपी ने शहर कोतवाली में व्यापारियों के साथ बैठक की। सावन के पहले सोमवार पर गंगा तटों और मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इसमें श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए एएसपी आरबी
विज्ञापन


चौरसिया ने जगह-जगह फोर्स तैनात कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में एसओ मऊदरवाजा, 3 दरोगा, 10 सिपाही, 2 महिला सिपाही, फतेहगढ़ प्रभारी, 3 हेड कांस्टेबिल व 10 सिपाही की तैनाती की गई। थाना जहानगंज में एक सेक्शन पीएसी को भेजा गया है। थाना कमालगंज में अमृतपुर से 1 दरोगा, 2 सिपाही, मोहम्मदाबाद से 4 दरोगा, 10 सिपाही, फतेहगढ़ कोतवाली से 2

दरोगा, 3 सिपाही, लाइन से 1 दरोगा, 10 सिपाही, थाना शमसाबाद में मेरापुर से 2 दरोगा, 6 सिपाही, कायमगंज कोतवाली से 3 दरोगा, 10 सिपाही, थाना कंपिल से 2 दरोगा, 6 सिपाही को तैनात किया गया। इसके साथ ही महिला एसओ को शहर क्षेत्र में भम्रण करने के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। लालगेट
विज्ञापन


तिराहा पर एक दमकल खड़ी रहेगी। एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र के गंगा तटों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, एटा, शाहजहांपुर से आने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इस पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

सावन को लेकर एएसपी रामभवन चौरसिया और एसडीएम सुनील वर्मा ने शहर के व्यापारियों के साथ भी बैठक कर दिशा निर्देश दिए। अफसरों का कहना था कि सावन के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो उन्हें  तत्काल बताया जाए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें