फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर एक लाख के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मकान के ताले तोड़कर चोर एक लाख के जेवर व नगदी चुरा ले गए। चोरों ने पास के दो मकानों में चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नमला दमू निवासी पुष्पा देवी पत्नी उदयवीर रविवार रात अपने घर में ताला डालकर पड़ोसी के घर में सोने चली गईं थीं। रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। घर में घुसे चोर 29 हजार रुपये, एक सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, पायलें आदि चुरा ले गए। सोमवार सुबह पुष्पा पड़ोसी के घर से अपने दरवाजे पर पहुंचीं तो ताला टूटा देखा। पुष्पा ने बताया कि पड़ोस में महिला अकेली थी। इसलिए उसके घर पर सोने के लिए चली गईं। चोरों ने रात में गांव की श्रीदेवी पत्नी सुरेश चंद्र व देवेंद्र के घर के भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। दोनों ही जगह परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें