फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद की सड़कों पर दिखा संपूर्ण भारत

विज्ञापन
शहर में निकली एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा में शामिल भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अनीता - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
भंगड़ा किया और गाए लोकगीत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से सोमवार को शहर में निकाली गई ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा’ में संपूर्ण भारत की झलक दिखी। कोई पंजाब का भांगड़ा कर रहा था तो कोई बुंदेलखंड का दिवारी नृत्य। किसान बैलगाड़ी पर लोकगीत गाते दिखे तो सपेरों ने बीन पर तान छेड़ी। हर प्रदेश की झांकियां देखते ही बन रही थीं।
रेलवे रोड स्थित पांडवेश्वर नाथ शिवालय के पास सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लालगेट, रोडवेज होते हुए यात्रा स्वराज्य कुटीर पर समाप्त हुई। यात्रा में घोड़े पर सवार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज और साईं पालकी की झांकियां चल रहीं थीं। छात्र-छात्राएं और कला साधक उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, बिहार, दिल्ली, केरल, पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र, नागालैंड की वेष भूषा में शामिल थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का मॉडल दिखाया गया। इसमें लव-कुश की वेषभूषा में बच्चे श्रीराम की कथा सुनाते चल रहे थे। संचालन मनोज मिश्रा, सुबोध शुक्ला और प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय की देखरेख में हुआ। समापन पर जिलासंघ चालक डॉ. सुबोध वर्मा ने भारत की एकता एवं अखंडता पर विचार व्यक्त किए। संयोजक अखिलेश पांडेय ने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश की एकता व अखंडता दिखाने का प्रयास किया गया है। संस्था अध्यक्ष संजय गर्ग ने आभार व्यक्त किया
यात्रा में सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, आकांक्षा सक्सेना, आदेश अवस्थी, अनीता द्विवेदी, पंकज पांडेय, नवीन मिन नब्बू, साधना श्रीवास्तव, अजय दीक्षित, रजनी लौंगवानी, हेमलता श्रीवास्तव, ज्ञानी गुरुवचन सिंह आदि शामिल रहे।
इन स्कूलों और संस्थाओं ने किया सहयोग
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, एनएकेपी इंटर कालेज, भारतीय पाठशाला, डीएसबीडी पब्लिक स्कूल, एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, साहस इंडिया ग्रुप, ब्रह्माकुमारी आश्रम जटवारा, सहज योग केंद्र, समर्थ संस्था, कर्तव्य, गंगा मैया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति ने यात्रा में सहयोग किया।
फूलों की हुई बारिश, उतरी आरती
सर्दी के बावजूद यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मठिया देवी, चौक पर देवताओं के स्वरूपों की आती उतारी गई। निमिष टंडन के अलावा घुमना, लालगेट पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन

चौराहे-तिराहे और गलियां में भी रहा जाम
यात्रा के कारण शहर में जाम की स्थिति रही। यात्रा निकलने के दौरान पुलिस ने गली-मोहल्ले और चौराहों-तिराहों पर यातायात रोक दिया। मुख्यमार्ग पर यातायात रुका, तो लोग गलियों से होकर निकलने लगे। इससे गलियों में भी जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें