फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ने मनोज को भाजपा में आने का दिया न्योता

Sun, 16 Sep 2018 12:23 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष व बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल से बात करते सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ को विकास प्राधिकरण का दर्जा दिलाने के प्रस्ताव पर सदर विधायक ने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आवास पर जाकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बातों ही बातों में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को भाजपा में आने का न्योता भी दे डाला। हालांकि पूर्व एमएलसी इसे हंसकर टाल गए।
विज्ञापन


सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से भेंटकर फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ को विकास प्राधिकरण का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव रखा था। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। इसी को लेकर शासन ने जनप्रतिनिधियों से इसके हानि-लाभ के बारे में रिपोर्ट मांगी है। सदर विधायक ने इसी क्रम में शनिवार को पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आवास पर जाकर उनसे व उनके पति बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल से भेंट की। सदर विधायक ने पालिकाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी से विकास प्राधिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की। पालिकाध्यक्ष और पूर्व एमएलसी को भरोसा दिया कि वह व सभी सभासद इसमें उनका पूरा सहयोग करेंगे।

सदर विधायक ने कहा कि विकास कार्य कराने में दलीय सीमाएं न हों। उन्होंने पूर्व एमएलसी से कहा कि अब भाजपा में आने की आपकी बारी है। पालिकाध्यक्ष ने विकास कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सदर विधायक ने बताया कि सिर्फ विकास प्राधिकरण को लेकर पालिकाध्यक्ष से भेंट की थी। हंसी-हंसी में मुंह से निकल गया था कि अब भाजपा में आपकी बारी है।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि सदर विधायक ने बातों-बातों में भाजपा में आने का न्योता दिया लेकिन उन्होंने उसी अंदाज में जवाब भी दे दिया। फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। विकास के मुद्दे पर वह एक प्लेटफार्म पर खड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें