जिले भर में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कहीं महाराणा की
प्रतिमा पर जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया गया तो कहीं बाइक जुलूस निकाला
गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने बैठक और गोष्ठियां कीं। अखिल भारतीय
क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने बद्रीविशाल डिग्री कालेज में स्थित
महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जलाभिषेक कर माल्यार्पण किया। महासभा के
जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर प्रकाश
डाला। इस दौरान
जिलाध्यक्ष ने जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर
प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रो. मुकेश सिंह राठौर,
राघवेंद्र सिंह भदौरिया, रामबहादुर, देवेंद्र सिंह, लल्लू, सबलू, आदित्य,
ज्ञानेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, डीएस राठौर, हरवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह,
अनंत सिंह, ब्रजेश भदौरिया, संजू, भोले ठाकुर, उदय प्रताप, राकेश सिंह और
बदले सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा संघ की ओर से
महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल सिसौदिया नगर में जयंती धूमधाम से मनाई गई।
पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित
किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाह, रमेश सिंह कुशवाह, विक्रम
सिंह राठौर, दारा सिंह, उदय सिंह, गनेश सिंह, प्रदीप सिंह, रघुनाथ सिंह,
भारत सिंह, तीरथ सिंह सिसौदिया, सुरेश सिंह, अजय सिंह, सतीश सिंह चौहान,
इंद्रजीत सिंह और माधौ सिंह आदि मौजूद रहे।
भारतीय संस्कृति सद्भाव
विद्यापीठ के बैनर तले भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति ने
संयुक्त रूप से वृंदावन गली चौक स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई। इस अवसर पर
दिवाकरनंद दुबे, वीरेंद्र मिश्र, डा. कृष्णकांत अक्षर, गौरव बाथम,
रामप्रकाश और ईशान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सविता समाज उत्थान समिति की ओर
से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ग्यालाल श्रीवास्तव ने इस सपूत
के जीवन पर प्रकाश डाला। मुन्नाबाबू, श्रीराम श्रीवास्तव, श्रीराम मास्टर,
उपदेश कुमार, राकेश कुमार, संजय शर्मा, रामनिवास भारती, हरीराम और
दिनेशचंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं एसएस पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम की
अध्यक्षता प्रबंधिका अनुपम ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेश नारायण
अवस्थी, शुभम मिश्रा, रेनू, सोनम, शिवा, प्रियंका और रूबी मौजूद रहीं।
इधर,
विस्थापित शोषित महापंचायत ने भी मोहल्ला चिलसरा रोड स्थित कार्यालय में
गोष्ठी का आयोजन किया। यहां सत्यपाल सिंह, सरिता देवी, रामप्रकाश सक्सेना
और विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे। विश्व क्षत्रिय परिषद के तत्वावधान में
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. ब्रजभूषण सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में
ज्ञानेंद्र सिंह, वीपी सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र, डा. एके सिंह, आशा सिंह,
मीरा सिंह, रचना सेंगर और विक्की ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कमालगंज
प्रतिनिधि के अनुसार भाजपाइयों ने जयंती के अवसर पर खुदागंज से लेकर जिला
मुख्यालय तक बाइक जुलूस निकाला। शोले ठाकुर, शिवांग चौहान, मोहित चौहान,
शनि, राजकुमार, मनीष कुमार और विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
कायमगंज
प्रतिनिधि के अनुसार विश्व बंधु परिषद ने गोष्ठी का आयोजन किया। यहां
प्रोफेसर रामबाबू मिश्र ने कहा कि
प्रताप के स्मरण मात्र से देश भक्ति के
भाव आम हिंदुस्तानी में जगते हैं। आचार्य रामकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि
विश्व इतिहास में राणा प्रताप की शौर्यगाथा का सबसे ऊंचा स्थान है। वीएस
तिवारी ने कहा कि राजस्थान की लोक कथाओं के अमर नायक राणा प्रताप हैं। हंसा
मिश्रा ने भी संबोधित किया। हिंजामं के कार्यक्रम में जला महामंत्री
प्रदीप सक्सेना, अनूप चौबे, प्रेमबाबू राजपूत आदि मौजूद रहे।