कायमगंज क्षेत्र के दमदमा गांव में बेकाबू कार सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े
चाचा-भतीजे को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। दोनों बाइक सवार और कार सवार
एक महिला की मौके पर मौत हो गई। कार चालक व एक अन्य महिला सहित तीन लोग
घायल हो गए।
अलीगंज के दहलिया गांव निवासी बीएड छात्र हरिओम पुत्र
होतेलाल अपने चाचा टेनी उर्फ ज्ञान सिंह के साथ बाइक से शमसाबाद के पलिया
गांव ननिहाल जा रहा था। वे कायमगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर दमदमा गांव के पास
सड़क किनारे हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रूक गए। इसी बीच उधर से निकली
कार बाइक सवारों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
कार के परखच्चे उड़ गए। तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए।
ग्रामीणों ने घायलों को
सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हरिओम व ज्ञान
सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार फर्रुखाबाद के मोहल्ला खटकपुरा
निवासी असलम खां की पत्नी शहनाज बेगम की भी मौत हो गई। वहीं असलम खां का
बेटा शहवाज आलम, बहन परवीन पत्नी शमीम अहमद एवं कार चालक पिपरगांव निवासी
लालू पुत्र रामऔतार को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कुछ
देर बाद परवीन की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार
सवार कायमगंज के
सुभानपुर गावं में शादी तय करने जा रहे थे। जबकि बाइक
सवार अपने ननिहाल शमसाबाद के पलिया गांव जा रहा था। मृतक के मामा प्रमोद ने
बताया कि हरिओम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने तीनों के शव
का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।