फर्रुखाबाद। महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला पहुंची।
पुष्प वर्षा, आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजों से सजी शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। सजे-धजे रथ पर विराजमान भगवान अग्रसेन, मां लक्ष्मी की झांकी पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। लोहाई रोड पर उमेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और सुधांशु अग्रवाल ने स्वागत किया। चौक पर पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी।
नेहरू रोड पर मोहन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पराग अग्रवाल, नारायण प्रसाद अग्रवाल, संजय गर्ग, विवेक अग्रवाल व गौरहरि अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। समापन पर अग्रवाल धर्मशाला में आरती, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।
संरक्षक विनोद अग्रवाल, प्रदुम्न अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, शरद अग्रवाल, प्रतीक गर्ग, गिरिराज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रजत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।