फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घरेलू कनेक्शन पर 59 लाख का बिजली बिल

Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-05,सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीओ से वार्ता करतीं फरियादी शमा।संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर कुल 61 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से महज चार का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

इसमें घरेलू कनेक्शन पर 59 लाख का बिजली बिल लेेकर आई महिला ने बिल ठीक करने की गुहार लगाई। तहसीलदार विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में गांव पपड़ी निवासी शमा बेगम ने बताया कि उनके घरेलू कनेक्शन पर बिजली विभाग ने सितंबर माह में 59 लाख 17 हजार रुपये से अधिक का बिल भेज दिया है।
शमा बेगम ने बताया कि पिछले वर्ष से ही बिजली विभाग का रीडर सही रीडिंग दर्ज नहीं कर रहा था। जुलाई में उनके मोबाइल पर 58 लाख से अधिक बिल का मेसेज आया था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने और विभाग व तहसील के चक्कर लगाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायत पर बिजली विभाग के एसडीओ विनोद कुमार को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने माना कि रीडिंग में गलती हुई है और बिल को सही कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें