मंठिया देवी मंदिर में महाआरती में शामिल नंदी संकल्प सेना के पदाधिकारी व भक्तगण।
- फोटो : FARRUKHABAD
नंदी संकल्प सेना ने शहर के बीचोंबीच स्थित प्रसिद्ध पल्ला मठिया देवी मंदिर पर देवी मां के समक्ष महाआरती और चालीसा का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। भक्तों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने को प्रेरित किया गया।
नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी की अगुवाई में सबसे पहले माता के सामने दुर्गा चालीसा का पाठ किया। इसके बाद 501 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया गया। पं. छोटे मिश्रा और पं. विष्णु दीक्षित ने सभी भक्तों को पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर विशाल दुबे, रक्षपाल सिंह, टिंकल यादव, नन्हे, राजू पांडेय, सौरभ दीक्षित, विनय शर्मा, रामवीर, कुलदीप गुप्ता, शिवम, रामवरन, विकास, नवल यादव, आशू, रवि शुक्ला, आदि ने व्यवस्था संभाली। जयकारे के साथ आरती का विसर्जन हुआ।