माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक को संबोधित करते प्रदेश संयोजक राजेश निराला।
- फोटो : FARRUKHABAD
माध्यमिक शिक्षणेतर संघ की हुई बैठक में प्रदेश संयोजक राजेश निराला ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी मानसिकता के चलते माध्यमिक विद्यालयों को समाप्त करने की साजिश कर रही है। इसी के चलते शिक्षणेतर कर्मचारियों की नियुक्तियां बंद कर दी है और शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं।
मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में रविवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन में असहयोग करने एवं लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने वाले करीब आधा दर्जन पदाधिकारियों को पद से हटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर को प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव डीपीवीपी इंटर कालेज में होगा। 31 अक्तूबर को नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उसी दिन सेवानिवृत्त शिक्षणेतर कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और एक पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
अधिवेशन के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारी बांट दी गई है। इस दौरान महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्निहोत्री, अवनीश कुमार, राजीव गुप्ता, संजीव यादव, सुनील वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत, दीपू कुमार, महेंद्र सिंह, जागेश्वर राजपूत, हंसराम शर्मा, सुधांशु मिश्रा, केके बाजपेई, अजंट सिंह, यशपाल, राघवेंद्र सिंह, पीयूष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।